Government exam photos के लिए Resize, Crop, Rotate, Brightness/Contrast और Target KB में Compress करें। सब कुछ आपके browser में होता है।
📷 Click या Drag & Drop करके फोटो अपलोड करें
JPG, PNG, WebP समर्थित
अगर आप किसी सरकारी नौकरी या Sarkari exam के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो फोटो और सिग्नेचर का सही साइज बहुत जरूरी होता है। ज्यादातर बोर्ड और आयोग जैसे DSSSB, UPSC, Banking exams, UPSSSC, MPPEB, India Post आदि अपनी guidelines में फोटो का exact dimension (width × height in pixels) और maximum file size (KB में) बताते हैं। गलत साइज की फोटो अपलोड करने पर फॉर्म reject हो सकता है या बाद में समस्या आ सकती है।
हमारा Free Online Image Resizer टूल इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आप आसानी से अपनी फोटो या सिग्नेचर को required size में resize कर सकते हैं, crop कर सकते हैं, rotate कर सकते हैं और file size को target KB तक compress भी कर सकते हैं – बिना किसी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए और बिना फोटो को किसी सर्वर पर अपलोड किए। सारी प्रोसेसिंग आपके browser में ही होती है, इसलिए आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहती है।
सरकारी परीक्षाओं के ऑनलाइन फॉर्म में आमतौर पर ये शर्तें होती हैं:
मोबाइल से ली गई फोटो अक्सर बहुत बड़ी होती है (2–5 MB और 3000+ pixels)। इसे सही साइज और वजन में लाने के लिए Image Resizer टूल सबसे आसान तरीका है।
यह टूल mobile और desktop दोनों पर अच्छी तरह काम करता है। सही साइज की फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने से आपका आवेदन प्रक्रिया सुचारू रहती है और rejection का खतरा कम हो जाता है।
हाँ, यह टूल पूरी तरह मुफ्त है। कोई registration, लॉगिन या पेमेंट की जरूरत नहीं है।
नहीं। सारी resizing, cropping और compression आपके browser में ही होती है। फोटो आपके डिवाइस से बाहर नहीं जाती।
DSSSB के लिए आमतौर पर Photo 500×700 या 480×672 pixels, Signature 140×110 pixels और Thumb 110×140 pixels चाहिए। टूल में ये presets उपलब्ध हैं।
अधिकांश बैंक परीक्षाओं में Photo 200×230 pixels और Signature 450×230 pixels माँगा जाता है। दोनों presets टूल में मौजूद हैं।
UPSC में अक्सर Photo 450×450 pixels और Signature 500×350 pixels की जरूरत पड़ती है। टूल में ये विकल्प चुन सकते हैं।
Target File Size बॉक्स में 100 लिखें और Download दबाएँ। टूल quality adjust करके साइज target के करीब ले आता है।
हाँ, Android और iPhone दोनों पर Chrome या Safari से पूरी तरह काम करता है।
Output Format में JPEG या JPG चुनें और Download करें। फाइल JPG फॉर्मेट में सेव हो जाएगी।
Crop Start बटन दबाएँ, बाउंडिंग बॉक्स एडजस्ट करें, फिर Crop Apply दबाएँ। Cancel से क्रॉप रद्द हो जाता है।
Unit ड्रॉपडाउन से “cm” चुनें और Width/Height डालें। टूल 96 DPI के हिसाब से pixels में कन्वर्ट कर देता है।
↺ 90° या ↻ 90° बटन से फोटो को बाएँ या दाएँ 90 डिग्री घुमा सकते हैं।
कभी-कभी फोटो बहुत डार्क या फेड होती है। थोड़ा Brightness/Contrast बढ़ाकर फॉर्म के लिए बेहतर दिखने वाली फोटो बनाई जा सकती है।
इनपुट में JPG, PNG, WebP आदि चलते हैं। आउटपुट में JPEG, JPG, PNG और WebP चुन सकते हैं।
हाँ, Preset में “3.5 × 4.5 cm (Passport)” विकल्प है।
Target KB बहुत कम (जैसे 20–30 KB) रखने पर quality थोड़ी कम हो सकती है। सामान्य exam limits (50–200 KB) पर quality अच्छी रहती है।